फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी आत्महत्या प्रकरण: युवती पक्ष के समर्थन में बसपा ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 30 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर 15 नवंबर को रानियां थाने में दर्ज मुकदमे की जांच करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
एसपी को दिए पत्र में बसपा नेताओं ने बताया कि रानियां क्षेत्र के गांव खारियां निवासी बाजीगर समुदाय के लोग पार्टी जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह कंबोज के पास आए थे। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी अपने मामा के पास बचपन से रहती है। मामा ने उसे गोद लिया हुआ है। युवती के साथ गांव खारियां निवासी सुरेंद्र जाखड़ पटवारी ने छेड़खानी की। सुरेंद्र जाखड़ के खिलाफ रानियां थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेताओं का कहना है कि सुरेंद्र जाखड़ ने बदनामी के डर और घर में क्लेश से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने एसपी सतेंद्र गुप्ता से मिलकर मांग की कि मामले की निष्पक्षता से जांच किसी आला अधिकारी से करवाई जाए और इस केस को रद्द किया जाए। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव मूलचंद राठी, लीलूराम आसाखेड़ा, गुरदीप सिंह कंबोज, धर्मपाल माखोसरानी, पन्नालाल सुल्तानपुरिया, शीशपाल ऐलनाबाद, राजकुमार, प्रदीप कागदाना, बाबूराम, राम सिंह हांडीखेड़ा, दलबीर सिंह, भोला सिंह खारियां, बुल्लेशाह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें