फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर लोगों को मिलेगा सहारा

Mon, 21 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
शेल्टर होम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित गांव मोरीवाला में नवनिर्मित भाई कन्हैया आश्रम का शुभारंभ रविवार को पूर्व में सिरसा के उपायुक्त रहे व वर्तमान में केंद्र में सचिव वी उमाशंकर व कई अन्य हस्तियों ने किया। अब इस भवन में सैकड़ों लोगों को रहने की सुविधा दी जा सकेगी। शहर के लोगों के सहयोग से इस भवन का निर्माण हो पाया है।
विज्ञापन


इस मौके पर सर्वप्रथम आश्रम के सदस्यों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह ने आश्रम की शुरूआत से लेकर अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बहुतकनीकी संस्थान के निकट चल रहे आश्रम में जगह कम पड़ने लगी थी इसलिए इस आश्रम का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर सैकड़ों लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी कारणवश घर से बेघर हो जाते हैं उन्हें यहां रखा जाता है और जब उनके परिजनों का पता चलता है तो उन्हें मिलवा दिया जाता है।

इस मौके पर मुख्यातिथि वी उमाशंकर ने  कहा कि सरसाईनाथ नगरी पीरों फकीरों की धरती रही है। उन्होंने बताया कि आज के समय में जहां मनुष्य के पास अपने ही परिवार के सदस्यों के बारे में जानने का समय नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर अपना सब कुछ न्यौछावर कर असहाय लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस मौके पर आश्रम के लिए व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सिरसा उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, सिरसा के पूर्व उपायुक्त व हाल करनाल के उपायुक्त डॉ. जे गणेशन, गुड़गांव से आए कुलभूषण सरावगी, डॉ. बीबी इंद्रजीत कौर, डॉ. बीएम भारद्वाज, हरिसिंह खालसा, हिसार के एसपी अश्विन शैणवी, सीएमओ डॉ. सूरजभान कंबोज, पवन डिंगवाला, डॉ. वेद बैनीवाल, सुरेंद्र भाटिया, संजीव जैन, राजीव जैन, आनंद बियानी, अमीर चावला, पंकज खेमका, डॉ. आर एस सांगवान, जगदीश चंद्र सोनी, बलजीत सिंह एडवोकेट, लक्ष्मीनिवास महेश्वरी, पवन बांसल, भारत भूषण गुप्ता, रामलाल जिंदल, गुरविंद्र सिंह घुम्मन, रणजीत सिंह ठकराल, विरेंद्र गुप्ता, सतनारायण सरिया, कुसुम गुप्ता, होशियारी लाल शर्मा, सतीश गुप्ता, मोहनलाल टरोलिया, संजीव शाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें