फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों का धरना प्रदर्शन जारी

Tue, 05 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज डयूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सराफा कारोबारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को भूख हड़ताल में शामिल कई सदस्यों सहित स्वर्णकारों का एक शिष्टमंडल अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी धरने में शामिल होने के लिए पहुंचा। दिल्ली जाने वाले लोगों में सुखविंद्र सोनी, गजानंद सोनी, रोहन सोनी, देशपाल सोनी, कुंदन लाल सोनी, रत्न लाल सोनी, शंकर लाल सोनी, बलवीर सोनी, इंद्रकुमार सोनी, राजकुमार भूण सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


इधर सिरसा में घंटाघर चौक पर चल रहे धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने वाले लोगों ने फिर संकल्प लिया कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी समाप्त नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को धरनास्थल पर वरिष्ठ इनेलो नेता वीरभान मेहता ने आंदोलनकारियों को अपना खुला समर्थन दिया और सरकार से अपील की कि स्वर्णकारों की मांग को जल्द से जल्द स्वीकार किया जाए। इस अवसर पर अंकुर सोनी ने कहा कि जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से नई रणनीति की घोषणा होगी और उसी के अनुसार आंदोलन को आगे चलाया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त जताई कि आज से ही नई दिल्ली में फिर से एक बड़ी रैली का ऐलान होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 33 दिनों से लगातार सिरसा के स्वर्ण कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके धरने पर बैठे हैं और लगभग 15 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी है।


    उधर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से परेशान डबवाली के कारोबारी जगदीश कंडा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र के सराफा कारोबारियों में रोष है और कंडा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलने के बावजूद आंदोलन चला रहे कारोबारियों में कहीं निराशा नहीं है और सब में पहले दिन की तरह जोश हैं और सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


अंकुश सोनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जो लगातार सराफा कारोबारियों का समर्थन कर रहे हैं, इस अवसर पर धरना स्थल पर जगदीश चंद्र सोनी, रूपराम सोनी, भगवान दास सोनी, नत्थूराम सोनी, सतीश कुमार सोनी, चिमन लाल सोनी, महेंद्र सोनी, देवेंद्र सोनी, सुरेश भूण, राजेंद्र सोनी, रजत सोनी, श्याम लाल सोनी, टोनी सोनी, प्रेम सोनी, बुग्गी सोनी, सत्यनारायण सोनी, बाबू राम, अमृत भल्ला, सुरेंद्र फुटेला, एडवोकेट हेमंत सोनी, अशोक सोनी, मनोज सोनी, अनुराग सोनी, अंकुर सोनी, महासचिव चंद्रशेखर सोनी, ट्रस्ट के प्रधान सुखविंद्र सोनी, दुर्गा मंदिर प्रधान सुरजीत सोनी, तरसेम सोनी, दीपक सोनी आदि  शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें