फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर ने खजांचियान मंदिर पहुंचकर की पूजा

Tue, 29 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
अ‌िभ्‍ाभिनेता - फोटो : Bureau
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता एवं राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने सिरसा दौरे के दौरान अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने खजांचियान मंदिर पहुंचकर पूजा की, साथ ही ज्योतिषाचार्य पंडित कमल शर्मा से आशीर्वाद लिया। श्रीराम बीआर ग्लोबल स्कूल मोरीवाला में जाकर निरीक्षण किया और एक खिलाड़ी को टेबल टेनिस के गुर सिखाए। तो समाज सेवी अमित सोनी के आवास पर भी गए।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता एवं राज्यसभा सांसद राज बब्बर अपने सिरसा दौरे के दौरान क्षेत्र के प्रमुख ज्योतिषाचार्य पंडित कमल शर्मा से मुलाकात करने खजांचियान मंदिर पहुंचे। जहां पर पंडित कमल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज बब्बर ने सर्वप्रथम पंडित कमल शर्मा को पिछले दिनों देहरादून उत्तराखंड में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा ‘ज्योतिष श्री’ के सम्मान से अलंकृत करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज बब्बर ने पंडित कमल शर्मा को अपना ज्योतिषी गुरु बताते हुए कहा कि आज उनकी बदौलत ही वे सुखमयी जीवन जी रहे हैं।


श्रीराम बीआर ग्लोबल स्कूल का किया दौरा
सिरसा। बॉलीवुड अभिनेता एवं राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने मोरीवाला स्थित श्रीराम बीआर ग्लोबल स्कूल का अवलोकन किया। इस मौके पर संजय अरोड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया सहायक आशीष दुआ मौजूद थे। वहां पहुंचने पर संस्थान के प्रधान भूपेश मेहता, चेयरमैन भीष्म मेहता, वाइस चेयरमैन गीतांशु मेहता सहित मैनेजमेंट के सदस्य अनामिका मेहता, अन्नय मेहता व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर व पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्कूल में स्थापित इंडोर गेम हाल का उद्घाटन करते हुए राज बब्बर ने गोल्फ व टेबल टेनिस के शानदार शॉट लगाए। प्रशासक नरेश शर्मा ने राज बब्बर व अन्य मेहमानों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रधान भूपेश मेहता सहित अन्य सदस्यों ने राज बब्बर व अन्य मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में आने का किया वादा
सिरसा। फिल्म अभिनेता और राज्यसभा सांसद राज बब्बर अपने सिरसा प्रवास के दौरान वार्ड नंबर 19 में समाजसेवी अमित सोनी के रानियां बाजार स्थित निवास पर जलपान के लिए पहुंचे। उन्होंने अमित सोनी के सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात यूपी चुनावों के दौरान हुई थी और करीब एक माह से अधिक समय तक वे उनके संपर्क में रहे थे। तभी से उन्हें अमित सोनी के समाज हित के कार्यों के बारे में जानकारी मिली। सोनी ने राज बब्बर को सम्मान स्वरूप शाल और स्मृति चिह्न भेंट किया। राज बब्बर ने सोनी परिवार को विश्वास दिलाया कि नगर परिषद के चुनावों में वे नीतू सोनी के समर्थन में आकर वे प्रचार भी करेंगे। इस अवसर पर नेकीराम सोनी, नीतू सोनी, वरुण सोनी, कशिश सोनी, रूपेंद्र सिंह भाटिया, संदीप सोनी, मनमोहन मिढ़ा, अनिल शर्मा, गजानंद सोनी, राजकुमार सोनी, चंद्रशेखर सोनी, तपन सोनी, पवन सोनी, कुलदीप सोनी, बिहारी रातुसरिया, प्रवीन कुमार, टीटी सोनी, रोहन सोनी, रमन सोनी, गंगाधर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें