फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद पंचायत समिति चुनाव में प्रधान पद पर कांग्रेस का कब्जा

Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद में चुनाव जीतने के बाद विजयी चिह्न बनातीं कुलदीप कौर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पंचायत समिति ऐलनाबाद के चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। चुनाव में प्रधान पद पर कांग्रेस समर्थित कुलदीप कौर ने भाजपा की निताशा सिहाग को तीन मतों के अंतर से पराजित किया जबकि उप प्रधान पद भाजपा के गणेशराम ने कांग्रेस की कुलविंद्र कौर को चार मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम प्रदीप दहिया की देखरेख में तलवाड़ा रोड पर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शनिवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर  मतदान स्थल पर धारा 144 लगाई थी और तलवाड़ा रोड पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरी तलाशी के बाद ही केवल ड्यूटी कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों व पत्रकारों को भीतर जाने दिया गया।  खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, थाना प्रभारी विकास कुमार, महिला सेल प्रभारी कृष्णा यादव भी मौके पर मौजूद थे।

दोपहर दो बजे सभी 25 सदस्य निर्धारित समय से पूर्व ही मतदान केंद्र पर पहुंचे। एसडीएम प्रदीप दहिया ने ढाई बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी सदस्यों को चुनाव कार्यक्रम पढ़कर सुनाया। बाद में तीन बजे नामांकन पत्र दाखिल करने की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से कुलदीप कौर, भाजपा से निताशा सिहाग, इनेलो की पूनम खोड और आजाद मोहिनी नायक ने नामांकन पत्र दाखिल किया तो उप प्रधान के लिए कांग्रेस की ओर से कुलविंद्र कौर, भाजपा से गणेशाराम और आजाद मोहिनी नायक ने नामांकन दाखिल किया। चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई और साढ़े चार बजे नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। उधर भाजपा के जिला प्रधान अमीरचंद मेहता, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, अमन चोपड़ा व इनेलो अभयसिंह खोड, कांगे्रस की ओर से पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, चौ. रणजीत सिंह, होशियारीलाल व रमेश भादू मौके पर मौजूद रहे।

निर्धारित समय तक जब किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया तो ठीक पांच बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ मिनट में उप प्रधान वाली ईवीएम में गड़बड़ी आ गई जिसे तुरंत बदल दिया गया। सभी 25 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान पूरा होते ही चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

प्रधान पद पर  कांग्रेस की कुलदीप कौर 13, भाजपा की निताशा सिहाग को 10, इनेलो की पूनम खोड तथा आजाद मोहिनी नायक को एक- एक वोट मिले। वहीं उप प्रधान पद के लिए भाजपा के गणेशाराम को 14, कांग्रेस की कुलविंद्र कौर को 10 तथा आजाद मोहिनी नायक को मात्र एक  वोट मिला। चुनाव अधिकारी ने विजेताओं को विजयी प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रधान पद के लिए विजेता रही कुलदीप कौर के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई और जुलूस के रूप में उन्हें लेकर अपने गांव की ओर लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें