फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

Tue, 05 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप करने और सरकारों को गिराने की साजिश रचने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस भवन के निकट गोल डिग्गी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उधर महिला कार्यकर्ताओं ने बरनाला बाईपास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया।
विज्ञापन

    सोमवार को सबसे पहले  कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी जिला सिरसा भूपेंद्र गंगवा ने की और कांग्रेस नेता शीशपाल केहरवाला, रमेश भादू, सुरजीत भावदीन, गोपाल कंबोज, राजू बजाज, कैलाश रानी, गंगा बिशन चालिया, धर्मपाल खोखर आदि उपस्थित थे। भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सत्तासीन हुई है, तभी से देश में कांग्रेस शासित राज्य सरकारों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर षड्यंत्र रचकर उन्हें गिराने के प्रयास किए जा रहे हैं और हाल ही में भाजपा के इन्हीं षड्यंत्रों के चलते उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को गिराया गया है।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी फूंका मोदी का पुतला
उधर जला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा द्वारा अलोक तांत्रिक तरीके से उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर के नेतृत्व में कमेटी की अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने बरनाला रोड बाई पास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन और पुतला फूंकने के दौरान कैलाश रानी, मीनू बजाज, गीता शर्मा, सुमित्रा यादव आदि  मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें