फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

Fri, 08 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : Bureau
विज्ञापन
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार को बरसात के मौसम में घग्घर नदी में पानी के बहाव को बनाए रखने और क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांवों का दौरा पूरे काफिले के साथ दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सबसे पहले मुसाहिबवाला में घग्घर लिंक नहर और घग्घर बरुवाली लिंक चैनल का दौरा कर  लिंक नहर में की गई सफाई का जायजा लिया। उन्होंने फरवाई खुर्द में बांध का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से पहले आई बाढ़ के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि 2010 में इस क्षेत्र में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने फरवाई खुर्द बांध पर मिट्टी डालने के लिए अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए।

नेजाडेला गांव में बने बांध का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी आवश्यकता हो मिट्टी डलवाएं और बांध को मजबूत रखें। ग्रामीणेंा ने मांग की कि, गांव के चारों और बांध तो है पर गांव में से बरसात के समय पानी निकलवाने के लिए पंपसेट का प्रबंध किया जाए, तो उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नेजाडेला कलां के ग्रामीणों ने उपायुक्त से कहा कि सुखचैन माइनर गर्मियों में नहीं चलती तथा सर्दियों में ही इसमें पानी चलता रहता है गर्मियों में पानी चलवाया जाए, उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस बारे निर्देश दिए। साथ चत्तरगढ़पट्टी पर टूटी सड़क को ठीक करवाने के निर्देश दिए। झोपड़ा गांव के पास बांध का दौरा करते हुए अधिकारियों से कहा कि बांध में जहां भी दरारें आई है उनमें मिट्टी डाल कर पूर्ण रुप से मजबूत किया जाए। झोरडनाली व नानकपुर, बांध पर नाले की सफाई करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


ओटू हेड का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ओटू हेड से नीचे की ओर घग्घर नदी की मुख्यधारा जहां से कम चौड़ी है वहां चौड़ा करवाया जाए। इसके लिए गांव की पंचायतों और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि घग्घर के तटबंधों व पुलों को अभी से मजबूत करें। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतो ंसे भी कहा कि वे घग्घर के तटबंधों व अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर नजर रखें, जहां कही भी उन्हें तटबंधों पर तट व पाइपों की लीकेज का पता चलें तो तुरंत अधिकारियों के नोटिस में लाएं। फिरोजाबाद गांव के बांध का दौरा करते हुए उन्होंने अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे ओटू हेड से 60 बुर्जी तक बांध को मजबूत बनाएं। ढाणी शांता सिंह के पास रिंग बांध कमजोर है। उस पर मिट्टी डाल कर मजबूत करें। मिर्जापुर थेड़ व ढाणी हार्निया के पास बांध के तटबंध को और अधिक मजबूत करें।

करीवाला गांव में ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें 12 घंटे बिजली मिलती है। उनके गांव का सात लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। उन्हें 24 घंटे बिजली दिलवाई जाए तथा सभी ग्रामवासी बकाया बिलों की अदायगी भी करवा देंगे। उपायुक्त ने इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ऐलनाबाद को निर्देश दिए कि वे इस बारे बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता से संपर्क कर कार्यवाही करें। करीवाला से बुडानिया थेड़ दोनों गांवों के बांधों के बीच पुल बनवाने के लिए गांव वासियों ने उपायुक्त से मांग करते हुए   कहा कि बरसात के समय आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है तो इस पर पुल बनवाया जाए या बुडानियां थेड़ से दया सिंह थेड़ तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई जाए ताकि बुडानियां थेड़ के लोग ऐलनाबाद होकर दूसरी जगह जा सके, इस पर उपायुक्त ने एसडीएम ऐलनाबाद को निर्देश दिए कि वे कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड से इस बारे संपर्क कर कार्यवाही करें। बराड़ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ बचाव प्रबंधों के लिए चप्पू, मोटर बोट जैसे उपकरण सही हालात में रखें, इसके साथ-साथ प्रशासन के पास लाइफ जैकेट का भी प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव कार्यों की समय-समय पर समीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रुम स्थापित किया जाएगा जहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेगा।  इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, डीएसपी ऐलनाबाद रविंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता एनके. भोला, विनोद कुमार जग्गा, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हैल्थ प्रदीप पूनिया, नायब तहसीलदार नवनीत कुमार, रामनिवास भांभू आदि  उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें