फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार से समर्थन वापस नहीं लेने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम को ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर पहुंचा। उपमुख्यमंत्री के वापस जाने की सूचना मिलते ही दक्ष प्रजापति चौक पर आंदोलनकारी किसान एकत्र हो गए। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दक्ष प्रजापति चौक पर बैरिकेड लगा दिए और पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। तभी हाथों में काले झंडे लेकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शाम पांच बजे के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दूसरे रास्ते से पुलिस लाइन पहुंचे। उस दौरान दक्ष प्रजापति चौक पर खड़े किसानों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। इसके बाद डिप्टी सीएम हेलिकॉप्टर में सवार हुए और सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद भी किसानों ने काले झंडे लहराए और नारेबाजी की। उसके बाद प्रदर्शनकारी किसान पक्का मोर्चा स्थित धरना स्थल पर लौट आए। किसान नेता सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जब तक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भाजपा सरकार से समर्थन वापस नहीं लेते, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें