फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर किया जाए धान का भुगतान

Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा अनाजमंडी - फोटो : bureau
विज्ञापन
सिरसा। वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव डॉ. महावीर सिंह ने स्थानीय सुरखाब कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों की एक बैठक ली। इसके बाद  स्थानीय अनाज मंडी और डिंग अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए किसानों से मिले। उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी को निर्देश दिए कि मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए तथा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में धान की अधिक पैदावार आने की संभावना है। ऐसे मे  किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों को हर किस्म के धान की कीमत समय पर मिलनी चाहिए। उन्होंने धान की नमी बारे भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में लगभग 75 हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मिलर्स को किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उसे भी तुरंत हल करवाएं और सभी मिलर्स से आपस में तालमेल बना कर रखें। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से नमी जांच उपकरणों बारे जानकारी ली और कहा कि किसानों की अदायगी समय पर करते रहें। ट्रांसपोर्टेशन का कार्य भी नियमित रुप से जारी रहना चाहिए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से कहा कि वे मंडियों में समय-समय पर चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि धान तुलाई के समय कंडों की जांच करते रहें। 

उन्होंने खरीद एजेंसी से धान के सैंपल लेने बारे जानकारी भी ली और उन्हें बताया कि सैंपल लेने के लिए धान के ढेर में से चारों और से 250-250 ग्राम धान लेकर उसमें से 100 ग्राम ले तथा उसको सैंपल उपकरण द्वारा धान में नमी की मात्रा चेक करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब धान में 22 प्रतिशत नमी होने तक भी खरीद की जा सकती है। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारी को निर्देश दिए कि मंडी के अंदर धान प्रवेश करने से पहले उन्हें गेट पास देवें उसके बाद एच रजिस्टर में उसका इंद्राज करवाएं और पूर्ण रिकार्ड रखें। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने स्थानीय अनाज मंडी व अनाजमंडी डिंग का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने धान की खरीद, उठान व आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीद में लगी सभी एजेंसियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे नियमानुसार फसल की खरीद व उठान सुनिश्चित करें। इस संबंध में देरी व कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था की जाए तथा शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान की भराई के लिए बारदाने का पूरा इंतजाम किया जाए तथा समय पर उपलब्ध करवाया जाए ताकि धान का उठान भी सही ढंग से किया जा सके।

इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, एसडीएम ऐलनाबाद  प्रदीप दहिया, एसडीएम डबवाली  संगीता तेत्रवाल, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग से प्रबंधक  अजय कुमार, हैफेड से मैनेजर संदीप पूनिया, डीएम एग्रो  रविंद्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार कालांवाली  रामचंद्र, डबवाली जगदीश चंद्र, मार्केट कमेटी जयवंती कासनियां, प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें