सिरसा। जाखल रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने 26 दिन के लिए सिरसा-लुधियाना एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिरसा स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार के मुताबिक रेल पटरियों की मरम्मत के कारण सिरसा से लुधियाना जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 10 दिसंबर तक रद्द किया गया है। उसके बाद यात्रियों को सुविधा मिल पाएगी। सिरसा स्टेशन से हर रोज यह ट्रेन दोपहर 12.10 बजे लुधियाना के लिए रवाना होती थी। रेल लाइन की मरम्मत के कारण कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जा रहा है।