फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार तेरह मिनट अधिक करना होगा योग

Tue, 14 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। आयुष विभाग ने इस बार योग दिवस की अवधि बढ़ाकर 45 मिनट कर दी है। हालांकि इसके पहले यह 35 मिनट का हुआ था, अबकी बार इसकी अवधि बढ़ाकर 45 मिनट कर दी गई है। वहीं इस दिवस पर दो क्रियाएं बढ़ाकर आठ कर दी गई हैं साथ ही इसमें कुल 23 योग आसन होंगे। आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी ने बताया कि आयुष विभाग की सभी शाखाओं के प्रभारियों ने पतंजलि और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारियों के साथ मिलकर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समय के बाद कुल 15 मिनट का समय अतिरिक्त रखा गया है जिसके अंदर कोई भी व्यक्ति अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेगा।

इस बार कुल एक घंटे का कार्यक्रम है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रार्थना से की जाएगी जिसमें ऊँ शब्द का उच्चारण होगा और प्रार्थना का समय कुल दो मिनट रहेगा। चालन क्रियाओं में शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, चार प्रकार से गर्दन को घुमाने की क्रिया होगी जिसका कुल पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया है। स्कंध खिंचाव के अंदर स्कंधचक्र, काटे चालन और घुटना चालन होगा, जिसके लिए चार मिनट का समय तय है।
विज्ञापन


1. योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचडासन, त्रिकोणासन आदि करवाए जाएंगे जिसका समय भी चार मिनट का है।
2. भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्टासन, शंशाकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन करवाए जाएंगे जिनका समय पांच मिनट का होगा।
 3. मकरासन, भुजंगासन, शलभासन अंदर के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों के लिए चार मिनट का समय होगा।
4. पीठ के बल लेटकर करवाए जाने वाले आसनों के लिए छह मिनट का समय है इसमें सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन करवाए जाएंगे।
5. बैठकर किए जाने वाले आसनों में कपाल भांति तीन बार करवाई जाएगी, जिसका समय पांच मिनट का है।
6. नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम प्रणायाम पांच बार होंगे और पांच मिनट का समय होगा।
7. शीतली प्रणायाम और भ्रामरी प्रणायाम के लिए दो मिनट का समय रखा गया है।
8. गर्दन सीधी रख कर एक मिनट का ध्यान रखा जाएगा।
9. डा. गिरीश चौधरी ने बताया कि समापन पर संकल्प लिया जाएगा और शांतिपाठ होगा जिसके लिए दो मिनट का समय तय है।
10. 15 मिनट का समय विशेष प्रदर्शन के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें