फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु को किया ट्विट, तुरत हुई कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली रेलवे स्टेशन पर टिकट की बुकिंग न करने पर उपभोक्ता की ओर से रेल मंत्री को ट्विटर पर शिकायत करने पर रेलवे विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।  कालांवाली मंडी निवासी नन्हा भटिया ने बताया कि वह 13 जून को कालांवाली रेलवे स्टेशन पर 18 जून के लिए किसान एक्सप्रेस  की कालांवाली से दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक करवाने के लिए गया था कि काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जगह नहीं है, सभी टिकटें बुक है, लेकिन जब उसने साइबर कैफे पर जाकर पता किया तो पता चला कि सीटें अभी खाली हैं। इसके बाद दोबारा से कर्मचारी के पास और उसे सीटें खाली होने की बात बताया तो उल्टा उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके  बाद उसने इसकी शिकायत ट्विटर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की।
विज्ञापन


    शिकायत करने के कुछ समय बाद ही रेलवे विभाग बीकानेर के अधिकारी का फोन आया और पूरी जानकारी ली। जिस पर बीकानेर से रेल अधिकारी जितेंद्र शर्मा व सिरसा से एक अधिकारी मंगलवार को कालांवाली पहुंचे और उनकी बात को सुना। इसके अलावा अधिकारियों को बताया कि उक्त कर्मचारी अपने चहेतों को भीतर से टिकटें काटता है और लोगों से दुर्व्यवहार करता है। उसने बताया कि शिकायत सुनने के बाद उन्होंने कालांवाली के कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर राज शर्मा, नगर पाषर्द बोबी ठेकेदार, रमण शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें