फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बताए, लोग कौन सा चैनल देखे, कौन सा नहीं

Sun, 06 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : bureau
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी के सिर सत्ता का अहंकार चढ़कर बोल रहा है। केंद्र सरकार सेना का अपमान करने पर उतारू है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते  कर्मचारियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों सहित सभी वर्गों में केंद्र, प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है
विज्ञापन

वे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पता होना चाहिए कि कोई भी सैनिक आत्महत्या नहीं करता। सैनिक तो देश की रक्षा करते हैं। सैनिक भारत माता का जवान है, लेकिन सरकार सैनिकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उनका अपमान कर रही है। पूर्व सैनिकों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह पर चुटकी लेते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। यह जनता के धन की बर्बादी नहीं तो क्या है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था, लेकिन सत्ता संभालते ही सरकार अपना वादा भूल गई। इसी का नतीजा है कि एक पूर्व सैनिक को आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। एक न्यूज चैनल पर की जा रही कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी को ही बताना चाहिए कि लोग कौन सा चैनल देखे, कौन सा नहीं। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, ईश्वर नैन, दलीप बिश्नोई ,प्रेम शर्मा, हरीश सोनी, अनिल खोड, बलदेव नंबरदार, नगर पार्षद रणधीर सिंह, युसुफ खान, जिला व्यापार मंडल के प्रधान हीरा लाल शर्मा, रीना बिरट, भेाला जैन, रोशन लाल गोयल, राजकरण भाटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें