हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले पांच साल से सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का खुला खेल हुआ और जनता के पैसे को बेरहमी से लूटा गया। इसी का प्रतिफल यह रहा कि इनेलो बुरी तरह से अपने घर में ही समाप्त प्राय: हो गई।
वे रविवार रात को रानियां बाजार स्थित वार्ड 19 से नगर पार्षद नीतू सोनी एवं पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। अध्यक्षता हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने की। डॉ. तंवर ने कहा कि इस तरह की जीत रतिया विधानसभा में कांग्रेस की हुई थी। नीतू सोनी की जीत का पूरे हरियाणा प्रदेश में चर्चा है। वार्ड 19 में वंशवाद की राजनीति को समाप्त करके नीतू सोनी ने 30 साल बाद जीत दर्ज करके इतिहास रचा है। यह चुनाव एक साधारण परिवार और अमीर घराने के बीच था जिसमें वार्ड के मतदाताओं ने पूरे हौसले और ताकत के साथ इसे अपना चुनाव मानते हुए अमित सोनी को मजबूती दी।
हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने नीतू सोनी और उनके पति अमित सोनी को शुभाशीष देते हुए कहा कि नगरपरिषद के चुनावों में हलोपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सर्वाधिक जीतकर आए हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन लाल डरोलिया, होशियारी लाल शर्मा, आनंद बियाणी, गुरनाम झब्बर, युवा नेता शीशपाल केहरवाला, लादूराम पूनिया, सुरजीत भावदीन, स्वर्णकार संघ के संरक्षक रूपराम सोनी, गजानंद सोनी, बलबीर सोनी, लीलाधर सैनी, नगर पार्षद बलजीत कौर, नगर पार्षद विकास जैन, नगर पार्षद सुनील कुमार, राजेंद्र मकानी, नगर पार्षद मकानी, हरदास रिंकू, रितेश जोशी, नवीन केडिया, अरुण शर्मा, अश्वनी सोनी, विपिन सोनी आदि मौजूद थे।