फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा और राजस्थान पुलिस ने अपराधियों की सूची साझा की

Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा पुलिस व राजस्थान पुलिस के साथ बैठक करते डीएसपी जगत सिंह मोर ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसपी जगत सिंह मोर ने राजस्थान पुलिस अधिकारियों के साथ चोपटा थाना में बैठक की। इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने क्षेत्र के अपराधियों की सूची साझा की और व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया।
शनिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पुलिस के डीएसपी जगत सिंह मोर ने कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए दोनों राज्यों के थाना प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी बेहतर तालमेल बनाएं ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में बच ना पाए। उन्होंने कहा कि अगर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपराध करने वाले व्यक्तियों को पकड़ने तथा पकड़वाने में एक दूसरे का बेहतर ढंग से सहयोग करेंगे, तो भविष्य में आपराधिक वारदात पर निश्चित तौर पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में बातचीत कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए सूची साझा की। बेहतर तालमेल के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी फैसला लिया ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहे। इस अवसर पर राजस्थान के भादरा के डीएसपी नरेंद्र पूनिया ने भी बैठक में सुझाव रखते हुए कहा कि वारदात तथा नशा तस्करों पर बेहतर ढंग से शिकंजा कसने के लिए दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों का सहयोग अति आवश्यक है। सीमा पर स्थापित किए गए पुलिस नाकों पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जाए तथा वहां से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन पर पैनी नजर रखी जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोगामेड़ी थाना प्रभारी अजय कुमार, ऐलनाबाद के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजाराम, सदर सिरसा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल तथा डिंग थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामनिवास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें