फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिन में गर्मी, शाम को एक घंटे में 39 एमएम बारिश, फसलाें का फायदा

Sat, 10 Jun 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में हुआ जलभराव।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। तीन दिनों से 43 डिग्री तक पहुंचे अधिकतम तापमान व गर्म हवा ने लोगों को झुलसाकर रख दिया, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शाम करीब पांच बजे एक घंटे में शहर में 39 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव की समस्या परेशानी का सबब बन गई।

शनिवार सुबह नौ बजे ही तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा के कारण दोपहर के समय लोग पसीने से भी लथपथ होते हुए नजर आए। हालांकि इसके कारण बाजारों में भी लोगों की पहले के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव होने के साथ आसमान में बादल छाने लगे और शाम पांच बजे घने बादलाें के साथ तेज बारिश आना शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलवाई। बारिश के कारण गलियों व शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, जनता भवन रोड, हिसारिया बाजार, सूरतगढिया बाजार, गोशाला रोड, रेलवे फाटक के पास दोनों तरफ जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद बारिश रुकने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने पंप और मोटर चलाकर पानी की निकासी करवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें