फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बणी की सिमरन झोरड़ करेगी देश का नेतृत्व

Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी सिमरन झोरड़।
विज्ञापन
24 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सिरसा जिले के गांव बणी निवासी सिमरन झोरड़ का चयन सीनियर विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव बणी, सिरसा सहित हरियाणा प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमका है। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

प्रशिक्षक जसबीर सिंह ढाका ने बताया कि सिमरन आगामी 24 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाली सीनियर विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में देश का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान सिमरन 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक बड़ा अवसर है। सिमरन की यह उपलब्धि हरियाणा के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। उनके चयन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह चैंपियनशिप वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और पिछली उपलब्धियां
सिमरन ने जुलाई 2026 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। हाल ही में उनका चयन परीक्षा इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम नई दिल्ली में संपन्न हुआ। चयन परीक्षा के दौरान सिमरन ने अपनी ताकत और काबिलियत का बेहतर प्रदर्शन किया। इसी के बलबूते निर्णायक मंडल द्वारा उनका चयन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें