फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भजन संध्या में जमकर झूमे श्याम श्रद्धालु

विज्ञापन
सिरसा।रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु । समिति
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में एकादशी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीपेश गोयल ने बताया कि सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी रामशरण, उमेश व विजेंद्र ने विधि-विधान से संरक्षक भारत भूषण गुप्ता की देखरेख में पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद बाबा को भंडारे का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसी उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें मंदिर कमेटी के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता व डाॅ. मनदीप सिंह ने अपनी मधुर वाणी से बाबा को रात भर रिझाया। चंदन चौक पुरावा मंगल कलश सजावा, प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश, कलयुग का राजा, खाटू नरेश, मन की बातां सांवरिया न आज सुनाकर देख ले, म्हारे सिर पर है बाबा जी रो हाथ कोई तो म्हारो काई करसी...आदि भजनों पर रात भर श्रद्धालु झूमते रहे।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं द्वादशी के मौके पर बाबा को खीर-चूरमे का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सन्नी चावला, सुमित चौधरी, दीपा गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, आकाश गुप्ता, आशीष धींगड़ा, मोहित अरोड़ा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें