सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से 5 फरवरी से 9 फरवरी तक 17वां स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्या नगरी की तर्ज पर खाटू श्याम धाम को फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री खाटू श्याम धाम ट्रस्ट रानियां रोड के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि 5 फरवरी को दोपहर एक बजे गणेश पूजन, ध्वजा पूजन व महिला मंडल द्वारा रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 6 फरवरी को बाबा श्याम का नगर भ्रमण होगा। 7 फरवरी को मंदिर परिसर में रात 8 बजे श्री श्याम मंडप में श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाया जाएगा। 8 फरवरी को एकादशी को मंदिर प्रांगण रात 9 बजे जागरण आयोजित किया जाएगा।
9 फरवरी को सुबह द्वादशी को बाबा की अलौकिक ज्योत व प्रसाद वितरण होगा। इसी उपलक्ष्य में भंडारा भी लगाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ भारत भूषण गुप्ता, संजीव रातुसरिया, राकेश वत्स भी मौजूद थे।