फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे की रोकथाम को लेकर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विरोध जताते दुकानदार और स्थानीय लोग।
विज्ञापन
रानियां। शहर के नकोड़ा बाजार में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे दुकानदारों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन में कांग्रेस नेता डॉ. वाईके चौधरी भी पहुंचे और दुकानदारों का समर्थन किया। दुकानदारों ने मांग की है कि यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं और इसका कंट्रोल थाने में हो, ताकि अगर कोई नशा बेचने वाला आए तो उसकी पहचान हो सके। दुकानदारों ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी कई तो वह बाजार भी बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

डाॅ. चौधरी ने दुकानदारों से कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में मैं आपके साथ खड़ा हूं। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस प्रशासन इस मुहिम में उनका सहयोग नहीं कर रहा है। नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने का काम पुलिस प्रशासन का है, लेकिन पुलिसवाले अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं। इसी वजह से नशा बेचने वाले लोगों के हौंसले बुलंद है, उन्हें किसी बात का डर नहीं है। नशे के सौदागर दुकानदारों को जान से मारने की धमकियां भी रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए अब वह पीछे नहीं हटेगें। इसके लिए वह अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार हैं।
नकोड़ा बाजार के दुकानदार राजकुमार बंसल ने कहा कि अगर नशा बेचने वालों को पकड़ा नहीं गया तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। जरूरत पड़ी तो एक दिन सारा बाजार भी बंद करवाया जाएगा। डाॅ. चौधरी व दुकानदारों ने रानियां थाना में जाकर शिकायत थाना प्रभारी को सौंपते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें