संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. आरपी सिहाग की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को क्वालिटी कंट्रोल कैंपेन के तहत कालांवाली में खाद, बीज व कीटनाशकों की दुकानों से सैंपल लिए गए।
उप निदेशक कृषि डॉ. बाबूलाल ने बताया कि अभियान के तहत टीम द्वारा सात कीटनाशकों व नौ खाद के नमूने विभिन्न खाद, बीज विक्रेताओं से लिए गए। साथ ही विक्रेताओं का रिकार्ड व भंडार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो भी कमियां पाई गई। उन विक्रेताओं की सेल स्टॉक व कारण बताओ नोटिस भी दिया गया। इस अभियान में गुण नियंत्रण निरीक्षक सुभाष चंद्र, उपमंडल कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार व सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी विजेंद्र कुमार सिरसा द्वारा सैंपल लिए गए।