फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्री सालासरधाम मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव आज से

Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सालासरधाम मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सजाया जा रहा बालाजी महाराज का दरबार। सं
विज्ञापन
26 अक्तूबर को स्वर्णमयी आभूषणों व प्रतिमाओं का होगा अनावरण
विज्ञापन

तीन दिन गूंजेगा बालाजी का जयकारा, भंडारा, रात्रि जागरण और सुंदरकांड पाठ होगा
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री सालासरधाम मंदिर में बालाजी महाराज का शरद पूर्णिमा महोत्सव 25 से 27 अक्तूबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव के लिए श्री सालासरधाम मंदिर प्रबंधन कमेटी ने व्यापक तैयारियां की हैं।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रतिमाओं के अनावरण और भव्य शृंगार आरती होगी। महोत्सव में रात्रि जागरण, विशाल भंडारे और संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी होगा। सिरसा व आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। 25 अक्तूबर को सुबह सवा आठ बजे श्री हनुमत महायज्ञ और श्री महालक्ष्मी पूजन होगा। अशोक गर्ग परिवार, प्रवीण महिपाल-श्वेता महिपाल परिवार और संजू बाबा परिवार मुख्य यजमान होंगे।
संजय गोयल परिवार भी इस पूजन में मुख्य यजमान के रूप में शामिल होगा। इसी दिन शाम साढ़े सात बजे श्री अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, जिसमें पहनावा सतनाली वाले परिवार मुख्य यजमान रहेंगे।
26 अक्तूबर के विशेष अनुष्ठान
महोत्सव के दूसरे दिन 26 अक्तूबर को सुबह पांच बजे मंगलगान और देहली पूजन से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दिन रजतमयी बालाजी की मूर्तियों, स्वर्णमयी गणेश प्रतिमा और बालाजी के गुंबज का अनावरण किया जाएगा। बालाजी महाराज को स्वर्ण आभूषण अर्पित किए जाएंगे और उनकी प्रतिमा का भी अनावरण होगा। साढ़े 11 बजे बालाजी महाराज को सवामन लड्डू का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शृंगार आरती और सुंदरकांड पाठ
26 अक्तूबर की शाम श्री राधाकृष्ण और बालरूप हनुमान जी के स्वर्णमयी गुंबज का अनावरण होगा। इसके बाद बालाजी महाराज की भव्य शृंगार आरती और ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। रात साढ़े सात बजे भव्य जागरण होगा जिसमें दीप गर्ग बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 27 अक्तूबर को रात साढ़े सात बजे संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। इसका वाचन श्री रामदूत सेवा मंडल, फतेहाबाद के नंदपाल अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें