फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमित शाह की रैली से पहले दड़बा और कागदाना में सरपंचों ने लगाए भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड

Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव दड़बा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर लगाया गया चेतावनी बोर्ड ।
विज्ञापन
सिरसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ही सरपंचों ने भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार के गांवों के बाहर बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत गांव दड़बा कलां और गांव कागदाना में मुख्य चौक पर बैनर लगाए गए हैं। सरपंचों ने बैनर के ऊपर लिखा कि अगर भाजपा या जजपा नेता बिना अनुमति आता है, तो उसके जानमाल के नुकसान की जिम्मेदारी उनके खुद की होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने कहा कि पैंतालिसा के 51 गांवों में गठबंधन सरकार के नेताओं के गांवों में न घुसने संबंधी बोर्ड लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से इस सरकार को घुटनों के बल लाने का काम करेंगे। भाजपा-जजपा का कोई भी नेता गांव में अगर घुसने का काम करेगा, तो वह स्वयं जिम्मेवार होगा। सरकार के इशारे पर पंचकूला में सरपंचों बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई गई, जिसका सरकार से बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ही क्यों, अगर प्रधानमंत्री मोदी भी सिरसा आएंगे तो उनका भी पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। इस लड़ाई में अकेले सरपंच ही नहीं, किसान से लेकर आम वर्ग भी उनके समर्थन में आ गया है। बैनीवाल ने कहा सिरसा की जनता ने सीएम को भी जनसंवाद में आइना दिखाने का काम किया था, अब अमित शाह को भी जागरूक जनता अपनी बुलंद आवाज से वापसी को मजबूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें