फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शोभायात्रा में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा प्रथम

Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू में त्रिवेणी महोत्सव में पंजाबी नृत्य प्रस्तुत करते हुए  प्रतिभागी। विवि
विज्ञापन
एमएम कॉलेज फतेहाबाद दूसरे और सीडीएलयू की टीम तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


फोटो -24 से 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित 13वें त्रिवेणी युवा महोत्सव-2026 के पहले दिन सांस्कृतिक शोभायात्रा में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एमएम कॉलेज, फतेहाबाद की टीम दूसरे और मेजबान विश्वविद्यालय सीडीएलयू की टीम तीसरे स्थान पर रही।
कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर एमपी हॉल पहुंची। विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय महोत्सव की थीम युवा उमंग, संस्कृति के संग है।
विज्ञापन

पहले दिन परिसर के चार मंचों पर सांस्कृतिक, साहित्यिक, संगीत और ललित कला से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच मिला।

शोभायात्रा में दिखी सांस्कृतिक विविधता
सांस्कृतिक शोभायात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्ति की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने पहला, एमएम कॉलेज फतेहाबाद ने दूसरा और सीडीएलयू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लोक परंपराओं और शास्त्रीय नृत्य का संगम
महोत्सव के मुख्य सभागार में उद्घाटन समारोह के साथ कोरियोग्राफी, लोक वाद्यवृंद और शास्त्रीय नृत्य से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इन प्रस्तुतियों ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता और मंचीय कला की संभावनाओं को उजागर किया। वहीं, ऑडिटोरियम में भारतीय समूहगान और शास्त्रीय गायन की एकल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित की। सेमिनार हॉल में आयोजित काव्य संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से अपने विचारों, संवेदनाओं और कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया। इससे महोत्सव में साहित्यिक और वैचारिक संवाद का रंग भी जुड़ा।

ललित कलाओं में दिखाई कल्पनाशीलता
विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के भवन में क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक दृष्टि प्रदर्शित करने का अवसर मिला। मिट्टी से आकृतियां गढ़ने और रेखाओं के माध्यम से विचारों को आकार देने की कला ने महोत्सव की रचनात्मक विविधता को सामने रखा।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को होगा समापन
महोत्सव के आगामी दिनों में हरियाणवी और पश्चिमी समूह नृत्य, मिमिक्री, एकांकी, भारतीय एवं पश्चिमी संगीत, वाद-विवाद, भाषण, प्रश्नोत्तरी, रंगोली और पोस्टर निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 28 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आज इस प्रकार रहेंगी प्रस्तुतियां
मंच-1: मुख्य एम.पी. हॉल - कोरियोग्राफी, लोक ऑर्केस्ट्रा और शास्त्रीय नृत्य।
मंच-2: ऑडिटोरियम - भारतीय समूह नृत्य और शास्त्रीय एकल गायन।
मंच-3 : सी.वी. रमन भवन सेमिनार हॉल - काव्य संगोष्ठी।
मंच-4: यूआईटीडीसी भवन - क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें