फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में नहीं चलेंगी दूसरे डिपो से पहुंची रोडवेज की जर्जर बसें, वापस भेजी जाएंगी

विज्ञापन
सिरसा डिपो को मिली रोडवेज बसों की दिखाई देती फटी सीटें । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा डिपो को रोहतक व झज्जर डिपो से मिली बसों की स्थिति जर्जर होने के कारण उनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। रोहतक से डिपो में पहुंची पांच बसों को भी मुख्यालय के आदेश के बाद वापस भेजा जाएगा। बसों की स्थिति खराब होने के कारण उनकी मरम्मत पर ही अधिक राशि खर्च हो रही थी। इसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने इसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी। इसके बाद मुख्यालय ने बसों के संचालन पर रोक लगा दी।
बता दे कि रोहतक व झज्जर में बसों की 10 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बिना एनसीआर के डिपो में संचालन के लिए भेजा गया था। इसकी कागजी कार्रवाई भी पूरी करवाई गई। जब कर्मचारी रोहतक डिपो में पहुंचे थे तो उन्होंने बसों की स्थिति को देखकर हैरानी जताई थी। सिरसा में रोहतक डिपो से केवल पांच बसें ही पहुंची थी। इन्हें मरम्मत करवाने का भी काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में एक ही बस पर राशि अधिक खर्च होने पर महाप्रबंधक की ओर से मरम्मत का काम रुकवा दिया गया और इस मामले की जानकारी मुख्यालय को भेजी। इसके बाद मुख्यालय ने बसों को ठीक न करवाने पर सहमति जताई है। जल्द ही बसों को वापस मंगवाने की बात कही है। मुख्यालय की ओर से आदेश आने के बाद बसों को वापस रोहतक डिपो में भेजा जाएगा ।
विज्ञापन

झज्जर से 25 और रोहतक से 13 बसें पहुंची थी सिरसा
सिरसा डिपो में झज्जर से 25 और रोहतक से 13 बसे पहुंचनी थी। लेकिन इनमें से अब तक केवल पांच बसें ही सिरसा डिपो में पहुंच पाई है। इसके बाद मुख्यालय की ओर बसों के लाने को लेकर रोक लगा दी गई है।
रोडवेज बसों की स्थिति काफी खराब थी। जिस पर नई बस से अधिक राशि खर्च हो रही थी। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर इस संबंध में मुख्यालय को भी जानकारी दी गई है। इसके बाद बसों पर होने वाला काम बंद किया गया है। - चमनलाल स्वामी, प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन।
विज्ञापन

वर्जन
रोहतक और झज्जर से आने वाली बसों का अब सिरसा में संचालन नहीं होगा। बसों की स्थिति खराब होने के कारण मुख्यालय की ओर से रोक लगाई गई है। मुख्यालय के आदेशों के बाद बसों को वापस भेज दिया जाएगा। - केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें