फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घरों में घुसा सीवरेज का पानी, गुस्साए वार्डवासियों ने धरना देकर की नारेबाजी

विज्ञापन
सिरसा। वार्ड में पदर्शन के दौरान खडे़ वार्डवासी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड 10 में सीवरेज का पानी सिरदर्द बना हुआ है। यह पानी वार्डवासियों के घरों सहित सड़कों व गलियों घुसा हुआ है। पानी को घरों में घुसे हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। इससे परेशान होकर वार्डवासियों ने बुधवार को कंगनपुर रोड पर 4 नंबर गली में धरना दे दिया और मौजूदा सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के दो एसडीओ और जेई सहित काफी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के आधार पर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्डवासी नहीं माने। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रैब मशीन, सुपर सकर मशीनें और पानी खाली करने के टैंकर और अपने कर्मचारी काम पर लगा दिए। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

वार्ड 10 के सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र ढाका, रजनीश बंसल, दिवाकर पारीक, रोहतास चौहान, राज कुमार चंदोरा, सज्जन भांभू आदि ने बताया कि सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। सीवरेज कई दिनों से बंद पड़े हैं और बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को पानी निकासी के लिए स्लेज टैंक भेजा। इसके कर्मचारी और लोगों की आपस में बहस हो गई। इसके बाद सभी ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ अजय ढाका और रूपराम ने लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मौके पर ही मशीनरी मंगवाकर काम शुरू करवाया। वार्डवासियों ने चेताया कि अगर रविवार तक इस एरिया के सीवरेज के पानी पूरी तरह से नहीं निकलता है तो वार्डवासी ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारी बोले- जल्द शुरू कर देंगे सीवरेज लाइन

अधिकारियों ने कहा कि विभाग की सारी मशीनरी और कर्मचारी लगाकर एरिया की सीवरेज लाइन को शुरू कर दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आगामी तीन दिनों के भीतर हरिविष्णु, गणेश विहार कॉलोनी, भारत नगर, शिव नगर, भगत सिंह काॅलोनी, परशु राम नगर, अग्रसेन कॉलोनी और सतनाम चौक में कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

मुख्य सड़क पर आया पानी तो दुकानदारों ने जताया विरोध

गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो होने पर वार्ड 23 के शिवपुरी रोड पर रहने वाले दुकानदारों ने अपना विरोध जताया। दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीवरेज ब्लॉक होने के कारण गलियों का सारा दूषित पानी मुख्य रोड पर आकर जमा हो रहा है। इससे दुकानदारों का काम करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन से अपील है कि सीवरेज लाइनों को साफ करवाए और दूषित पानी के बहाव को रोके। जिससे कि दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें