ओढ़ां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में कार्यरत एक सेवादार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बीडीपीओ की शिकायत पर ओढ़ां पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बीडीपीओ मित्तल ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी मुकेश भट्ट 6 नवंबर की सुबह से गायब है। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि मुकेश भट्ट का अपनी पत्नी के साथ न्यायालय में केस चल रहा है।
जांच अधिकारी लखाराम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लापता सेवादार की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।