फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अस्थायी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए कई जगहों पर किया विचार

विज्ञापन
कालांवाली। बैठक में उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए प्रधान कमल गर्ग। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। बार एसोसिएशन कालांवाली की बैठक सोमवार को प्रधान कमल गर्ग की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय में हुई। इसमें कालांवाली में अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स स्थापित करवाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में प्रधान कमल गर्ग ने कहा कि कालांवाली में अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स शुरू करने के लिए सेशन जज जनवरी में कालांवाली आएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर जगह का निरीक्षण करेंगे। जिससे कि जल्द से जल्द कोर्ट संबंधी काम शुरू हो सके। कालांवाली में ओढां रोड पर स्थित सामुदायिक केंद्र का भवन है और उसके साथ लगती नशा मुक्ति केंद्र की जगह को मिला कर उस भवन में अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स बन सकता है। इस भवन की लोकेशन भी बेहतर है।
इसके अलावा भी शहर में दो तीन भवन हैं, जहां कोर्ट कॉम्पलेक्स स्थापित हो सकता है। इन जगहों के लिए बार एसोसिएशन अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। हमारा आह्वान है कि इस संबंध में व्यापारिक, सामाजिक, आर्थिक संगठन व राजनीतिक लोग भी आगे आएं। एसोसिएशन के सदस्य हरबंस चौहान ने कहा कि यदि अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स कालांवाली के बजाय किसी अन्य जगह स्थापित होती है तो लोगो को समस्या होगी।
विज्ञापन

शहर से बाहर जाना ही है तो चाहे 10 किलोमीटर हो या फिर 30 किलोमीटर हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को कालांवाली में कोई बढि़या जगह नहीं मिलती तो कालांवाली कोर्ट का कार्य डबवाली न्यायालय में ही चलते रहना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगतार सिंह, गुरपाल सिंह सरां, सतीश सिंगला, सरोज कंबोज, सुरेंद्र जैन, निशान सिंह, रोहित जैन, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें