फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुरुक्षेत्र में होने वाले कुश्ती दंगल के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

Wed, 04 Dec 2024 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कुश्ती दंगल के ट्रायल में  कुश्ती के दाव पेंच लगाते हुए ​खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती पर 12 दिसंबर को होने वाले कुश्ती दंगल में खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में विभिन्न आयुवर्ग के ट्रायल हुए। ट्रायल में 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से सात खिलाड़ियों का चयन कुश्ती दंगल के लिए किया गया है।

जिला खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में सुबह 9 बजे से ट्रायल शुरू करवाए गए। इनमें मुख्य रूप से 60 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन कैटेगरी के कुश्ती ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने 62 और 76 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया। ट्रायल के लिए सात महिला खिलाड़ी ही पहुंची। पुरुष खिलाड़ियों ने 79 और 97 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया। आठ पुरुष खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन




इन खिलाड़ियों का हुआ चयन



महिलाओं के 62 किलो भारवर्ग में गांव बणी की सिमरण पहले, गांव जोधकां की पूनम दूसरे स्थान पर रही। दोनों का चयन किया गया। 76 किलो भारवर्ग में गांव कालुआना की साक्षी का चयन हुआ।



पुरुष खिलाड़ियों में 79 किलो भारवर्ग में गांव डिंग के रविंद्र प्रथम स्थान और सिरसा निवासी निखिल दूसरे स्थान पर रहे। दोनों का चयन किया गया। 97 किलो भार वर्ग में सिरसा के विशाल और अनमोल का चयन हुआ।
विज्ञापन


-

चार सदस्यीय कमेटी ने किया चयन



कुश्ती कोच लखविंद्र सिंह ने बताया दंगल ट्रायल के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इन्होंने खिलाड़ियों का चयन किया है। कमेटी में कुश्ती कोच लखविंद्र सिंह, कुश्ती कोच पूनम, एथलेटिक कोच प्रियंका, तलवारबाजी कोच मुनीष राणा शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले हरियाणा कुश्ती दंगल में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें