फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कॉटन फैक्टरी का मुख्य अकाउंटेंट दो करोड़ का गबन कर हुआ फरार, मामला दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में स्थित एक कॉटन फैक्टरी का अकाउंटेंट फैक्टरी मालिक को दो करोड़ का चुना लगाकर फरार हो गया। जब फैक्टरी मालिक ने रिटर्न भरवाने के लिए अकाउंटेंट से दस्तावेज मांगे, तब उसे मामले की जानकारी मिली। अकाउंटेंट ने अपने सेविंग अकाउंट में ही ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर रखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गबन करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रवि प्रकाश ने बताया कि उसकी नोहर रोड ऐलनाबाद में श्री सुरजाराम कॉटन फैक्टरी है। जिसपर पुष्कर दत्त शर्मा निवासी बड़ी ममेरा 10 वर्ष से मुख्य अकाउंटेंट का काम कर रहा था। फैक्टरी का पूरा हिसाब किताब और नेट बैंकिंग के पासवर्ड भी उसके पास थे। उनके अलग -अलग बैंकों में खाते है। इनसे अकाउंटेंट थोड़ी-थोड़ी राशि खुद के खाते में ट्रांसफर करता रहा। रवि ने बताया कि उनके सीए ने 27 सितंबर को रिटर्न भरवाने के लिए पुष्कर से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने सीए को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया। उसी शाम छह बजे दूसरे मुनीम सुनील कुमार को अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद पुष्कर का फोन बंद आया। उसने उसके चाचा के लड़के जितेन्द्र को फोन किया, लेकिन अकाउंटेंट का कोई भी सुराग नहीं लगा। अगले दिन उसने उसका खाता चेक किया तो पता लगा कि पुष्कर ने फर्म के खाते से धीरे- धीरे कर करीब दो करोड़ 33 लाख 88 हजार 876 रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब ऐलनाबाद पुलिस ने पुष्कर के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें