फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएमआरजे काॅलेज में सात आवेदन आए

विज्ञापन
 चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में दा​खिला संबंधी जानकारी लेती हुई छात्राएं । 
विज्ञापन
ऐलनाबाद। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र 2025- 26 के लिए दाखिला प्रक्रिया संबंधी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने बताया कि 19 मई से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अब तक सात विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन


ऐलनाबाद क्षेत्र का यह एकमात्र कॉलेज है। इसमें बड़े स्तर पर आसपास के क्षेत्र के विधार्थी दाखिला लेते हैं। प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने बताया कि विद्यार्थी पंजीकरण के समय केवल अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर प्रदान करें, क्योंकि यह नंबर तीन वर्षों तक कॉलेज से संबंधित सभी कार्यों और संदेशों के लिए उपयोग होगा। इसके साथ ही, डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में नए सत्र में एडमिशन के लिए आर्ट्स में 240 सीटें, कॉमर्स में 40 सीटें और बीएससी (नॉन मेडिकल) में 40 सीटें हैं। महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य सुविधाएं

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं, अनुभवी स्टाफ, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, कैंटीन की सुविधा, पिंक बस सेवा की फ्री सुविधा, पासपोर्ट की सुविधा, लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एससीबीसी स्कॉलरशिप की सुविधा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की सुविधा, पोज स्कॉलरशिप (केवल साइंस के विद्यार्थियों के लिए) की सुविधा, हरियाणा मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा, टॉप टेन स्कॉलरशिप की सुविधा और अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है।

विशेष रूप से बनाए गए हैं क्लब

प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सड़क सुरक्षा क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एनएसएस रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी और लीगल लिटरेसी सेल आदि स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी देश व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं। हेल्प डेस्क से किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर : 9355626548 9466731248, 7015139720, 9466615917, 9971164381 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कालेज में सबसे अधिक अनुभवी स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें