फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साथियों को भेजा था चाचा के घर चोरी करने, दे रहा था मोबाइल पर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में एक ज्वेलर्स के घर हुई चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरीशुदा सामान की बरामदगी करेगी। वहीं, इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ओढां पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। मुख्यारोपी ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही चाचा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय लोकेश स्वंय दूर रहकर तीनों युवकों को मोबाइल पर जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी काशीराम ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों सिरसा निवासी लोकेश उर्फ प्रवीण, गौरव व डिंग निवासी हरि कृष्ण उर्फ कालू को रिमांड पर लिया है। आरोपियों से अन्य घटनाओं बारे भी पूछताछ की जाएगी। गौरतलब हो कि बीती 24 जुलाई को गांव पन्नीवाला मोटा निवासी ज्वेलर्स हरदीप सिंह के घर से दिनदहाड़े चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए 4 में से 3 आरोपियों को काबू किया था।
तीनों आरोपियों में से एक आरोपी शिकायतकर्ता हरदीप सिंह का सगा भतीजा लोकेश था, जोकि इस घटना का मास्टरमाइंड था। लोकेश ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही चाचा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिस अलमारी में आभूषण रखे हुए थे उस अलमारी की लोकेश ने वीडियो बनाई हुई थी। घटना के समय लोकेश स्वंय दूर रहकर तीनों युवकों को मोबाइल पर जानकारी दे रहा था। घटना को अंजाम देने से पूर्व लोकेश व उसके साथी हरदीप की पत्नी सरोज से सिरसा के एक हॉस्पिटल में ड्यूटी के दौरान मिले थे। वहां से उन्होंने बातों-बातों में ये जान लिया कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर पन्नीवाला मोटा पहुंच गए। लोकेश बस स्टैंड के निकट उतर गया जबकि उसके साथी हरदीप के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब जांच को आगे बढ़ाया तो आरोपी गिरफ्त में आ गए। जानकारी अनुसार आरोपी लोकेश स्वंय गांव ख्योवाली में सोने-चांदी की दुकान करता है, लेकिन कार्य मंदा होने के चलते दुकान पिछले करीब एक माह से बंद पड़ी है। इसके कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें