फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अदालत जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता एलडी मेहता का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एलडी मेहता का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सुबह अपनी कार में अदालत जाने के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता एलडी मेहता के निधन की सूचना मिलने पर कोर्ट कॉम्पलेक्स में अधिवक्ता शोकाकुल हो गए। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे घोषित कर दिवंगत एलडी मेहता को बार रूम में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शाम को उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी में किया गया। जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी व सचिव प्रयाग राज सहित एसोसिएशन के सदस्य व शहर के गण्यमान्य लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 85 वर्षीय एडवोकेट एलडी मेहता सिरसा के जाने माने वकील थे। इनेलो की सरकार में उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाया गया था। उनके पुत्र अश्विन मेहता भिवानी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें