फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तर पर डीपीएस के खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
डीपीएस के राज्य स्तर के लिए चयनित विद्या​र्थियों के साथ ​शिक्षक। 
विज्ञापन
सिरसा। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिला स्तर पर बेहतरीन प्रर्दशन किया। स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. राम दहिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन गर्ल्स अंडर-17 में वेनशा व वृष्टि और अंडर-14 में भविशा, आरवी विजेता रहे। जिमनास्टिक में भावना, वृष्टि, विहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में 4 गुना 100 रेस में रविंद्र, अरमान, उमेश, गुरशान द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में जसकरण ने दूसरा स्थान पाया। डाॅ. राम दहिया ने बताया कि 100 मीटर रेस व लॉन्ग जंप में यथार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में 400 मीटर रेस में अगमजोत सबसे तेज धावक रहा। गर्ल्स अंडर-19 वॉक रेस में समनप्रीत प्रथम और साक्षी द्वितीय रही।अंडर-14 में 100 मीटर रेस में अंशिका तृतीय व अंडर-11 में जैस्मिन प्रथम रही।अंडर-17 खो-खो में प्रिया, रिद्धिमा, खुशदीप ने द्वितीय स्थान पाया। शतरंज अंडर-14 में वृतेष पहले, विहान दूसरे एवं समीर तीसरे स्थान पर रहे। स्केटिंग अंडर-14 में हेमंत प्रथम व अंडर-11 में पार्थ प्रथम, अवनी द्वितीय व आकाश तृतीय रहे।
उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस अंडर-14 आर्यमन प्रथम एवं अयांश द्वितीय रहे। बास्केटबाल अंडर-14 में कशिश, उत्सवी एवं सीरत द्वितीय रहे। अंडर-17 में अवंतिका, नव्या, वृष्टि द्वितीय रहे। अंडर-19 में पद्मिनी, गुरनूर द्वितीय रहे। अंडर-14 पुरुष में लक्ष्य और युवराज द्वितीय स्थान पर रहे। मुक्केबाजी अंडर-19 में भूमिशा व अंडर-17 में समायरा प्रथम रही। स्वीमिंग में नितिन प्रथम रहे।
विज्ञापन

फुटबाल अंडर-17 में रविंद्र, अर्चित और अंडर-14 में लक्ष्य, हितेन का चयन हुआ है। अंडर-14 क्रिकेट में अर्शदीप, विवान, सक्षम, कनन, रेहान, गुरनाज और अंडर-17 में मानवेंद्र, कशिश और गौरव का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें