फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छुट्टी के दिन लाैटाया जा रहा अतिक्रमण से जब्त सामान, सचिव अनजान

Sun, 07 Jun 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर गंभीर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। एक तरफ जहां पालिका प्रशासन ने बाजारों और सड़कों से दुकानदारों के साइन बोर्ड व अन्य सामान जब्त कर सख्त कार्रवाई का दावा किया था। दूसरी तरफ शनिवार को सरकारी छुट्टी के दिन भी बैकडोर से मैनुअल पर्ची काटकर लोगों को जब्त किया सामान लौटा दिया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जब्त सामान वापस मिलते ही दुकानों के बाहर फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। वहीं सचिव को इस बात की खबर तक नहीं है। नियमों के मुताबिक शनिवार और रविवार को पालिका कार्यालय में अवकाश होने के कारण ऑनलाइन पर्ची काटने की प्रक्रिया बंद रहती है और इन दिनों में जब्त सामान नहीं लौटाया जाता। इसके बावजूद कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए शनिवार को मैनुअल पर्चियां काटीं और सामान सौंप दिया।
इस पर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जो कर्मचारी छुट्टी के दिन भी जब्त सामान सुरक्षित नहीं रख सकते वे शहर को अतिक्रमण मुक्त क्या खाक कराएंगे? यह पूरी कार्रवाई महज एक दिखावा बनकर रह गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को की थी कार्रवाई, शनिवार को फिर वही स्थिति
नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई दुकानदारों के बोर्ड और सड़क पर रखा सामान जब्त किया था। इस कार्रवाई के कई वीडियो और फोटो भी सामने आए थे जिनमें कर्मचारी दुकानों के आगे से सामान हटाते दिख रहे थे। शनिवार को वही सामान दोबारा उन्हीं दुकानों के बाहर सजा देखा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब छुट्टी के दिन सामान लौटाया जा सकता है तो अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के समय कर्मचारी छुट्टी की बात कहकर पल्ला क्यों झाड़ लेते हैं?
मामले की होगी जांच, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
शनिवार को कार्यालय का अवकाश रहता है। छुट्टी के दिन किसने और किसके आदेश पर अतिक्रमण में जब्त किया सामान लौटाया है मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि नियमों को ताक पर रखकर ऐसा किया गया है तो इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - रविंद्र कुमार, नगरपालिका सचिव, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें