फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेहजप्रीत कौर ने शूटिंग में लहराया परचम, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई

Sun, 02 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सेहजप्रीत कौर। स्वयं 
विज्ञापन
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, कोच और परिवार ने दी बधाई
विज्ञापन


फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। निशानेबाज सेहजप्रीत कौर ने निशानेबाजी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की है। इस सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
हरियाणा गोल्ड शूटिंग रेंज की खिलाड़ी सेहजप्रीत ने देहरादून में आयोजित जसपाल राणा प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में यह कमाल किया। कोच जश्नदीप कौर ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन परीक्षण के दौरान सेहजप्रीत ने शीर्ष अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सेहजप्रीत ने बेहतरीन एकाग्रता, आत्मविश्वास और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। सेहजप्रीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय कोच जश्नदीप कौर और परिवार को दिया।
विज्ञापन

आगे का लक्ष्य
सेहजप्रीत कौर ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करना है। वह देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं। इसके लिए वे आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास जारी रखेंगी। कोच जश्नदीप कौर ने सेहजप्रीत की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें