फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया की सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 25 Sep 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया। 
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सेतिया की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको दो अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाषचंद ने थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था। इसके साथ ही डीएसपी ने सेतिया निवास के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत पुलिसकर्मियों को दी है। पुलिस विभाग द्वारा दो अतिरिक्त गनमैन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी तौर पर दिए गए हैं। गोकुल सेतिया को इससे पहले 3 गनमैन मिले हुए थे और अब इनकी संख्या 5 हो गई है।
बता दें कि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपने जान को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बुलेट प्रूफ वाहन की मंजूरी के लिए भी आवेदन किया था। न्यायालय के आदेशों पर उनको 2 अतिरिक्त गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया को दो अतिरिक्त गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं। दोनों गनमैन फिलहाल अस्थायी तौर पर उनको दिए गए हैं। साथ ही उनके निवास स्थान पर भी पुलिस नियमित तौर पर पेट्रोलिंग करेगी। -सुभाषचंद्र, डीएसपी मुख्यालय, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें