फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: असामाजिक तत्वों पर रोक के लिए सीडीएलयू में बढ़ाई सुरक्षा, मुख्य गेटों पर तैनात किए पांच अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी

Sun, 25 Aug 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में वाहनों की जांच करते सुरक्षा कर्मचारी
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए मुख्य रूप से दो गेट हैं। दोनों गेटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा कर्मी प्रत्येक विद्यार्थी से उनके आईडी प्रूफ से वेरिफाई कर अंदर जाने दे रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से विवि की ओर से मुख्य द्वार पर अतिरिक्त कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में असामाजिक तत्वों के अंदर घुसने के कारण दो गुटों में लड़ाई हो गई थी। इसके बाद वीरवार और शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय के बाहर गेट के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की और से सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि असामाजिक तत्वों के कारण विश्वविद्यालय में शिक्षा का माहौल खराब न हो।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों गेटों पर अतिरिक्त पांच सुरक्षा कर्मियों को तैनात किए गए हैं। छात्रों के गेट पास, आईडी प्रूफ चेक किए जा रहे हैं। सीडीएलयू में एंट्री करने वाले सभी छात्रों और कर्मचारियों को टोकन भी दिया जाता है, जो वापसी में उनसे गार्ड के द्वारा ले लिया जाता है। जिस पर सीडीएलयू की मोहर लगी हुई है।
विज्ञापन



विवि में 80 गार्ड तैनात
विश्वविद्यालय प्रशासन की और से कुल 80 गार्ड हैं, जो अलग अलग शिफ्टों में काम करते हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक में 35 गार्ड सुरक्षा करते हैं। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जिसमें 24 गार्ड काम करते हैं। तीसरी शिफ्ट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जिसमें 21 गार्ड तैनात रहते हैं। दोनों मुख्य गेटों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ कैमरे भी लगाए गए हैं। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी लाल चंद ने बताया कि बिना कारण किसी को भी विवि में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रतिदिन 100 लोगों ऐसे ही आते हैं पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता।




असामाजिक तत्वों के कारण विश्वविद्यालय का माहौल खराब होता है। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सुरक्षा को बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय में आने वाले सभी विद्यार्थियों व स्टाफ की चेकिंग की जा रही है। बाहरी कॉलेजों से आने वाले जो छात्र हैं, जिनके पास आईडी कार्ड नहीं है, उनसे आधार कार्ड, लाइसेंस और वाहन की आरसी तक भी जमा करवाई जाती है।- सुरक्षा इंचार्ज हिम्मत सिंह, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें