फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत का कार्य 95 फीसदी पूरा

Sun, 25 Aug 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की बदली हुई तस्वीरनागरिक अस्पताल की बदली हुई तस्वीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल के भवन का मरम्मत कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है। अभी अंतिम फेज में ग्राउंड फ्लोर के वार्डों और चिकित्सकों के केबिन में रंग-रोगन का रह रहा है। भवन की मरम्मत पूरी होने के बाद स्टाफ से मरीजों को लेकर को राहत मिलेगी।
नागरिक अस्पताल की मरम्मत के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके चलते अस्पताल की चार चरणों में मरम्मत की गई। पहली और दूसरी मंजिल को वार्डों में कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल की पहली मंजिल पर दरवाजों व खिड़कियों की मरम्मत, दीवारों और छत को पेंट किया गया है। दूसरी मंजिल पर शौचालय में लगे फर्श और टाइल को उखाड़कर नया फर्श व टाइलें लगाई गई हैं। तीसरी मंजिल पर भी फर्श की टाइलों, खिड़कियों, दरवाजे आदि काम पूरा हो चुका है। नागरिक अस्पताल में रंग रोगन का कार्य बाकी है जो चल रहा है। काम पूरा होने के बाद स्टाफ व मरीजों को जहां गंदगी से राहत मिलेगी वहीं, हादसों का भी डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


100 बेड की क्षमता, 170 बेड लगाकर किया जा रहा इलाज
नागरिक अस्पताल के दो मंजिला भवन का वर्ष 1986 में निर्माण किया गया था। इसमें 100 बेड लगाने की क्षमता थी। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही यहां पर 170 बेड लगाकर जांच की जा रही है। देखरेख के अभाव के कारण भवन की स्थिति अब खराब हो चुकी थी। अस्पताल के कमरों में छतों पर लगा सीमेंट झड़ने लगा था। बीते दो साल पहले अस्पताल के ऊपरी हिस्से में बनी चहारदीवारी भी जर्जर होने के कारण गिर गई थी। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए तत्कालीन उपायुक्त अजय सिंह तोमर के द्वारा विभागीय स्तर पर कमेटी बनाकर उच्च कार्यालय को पत्राचार किया गया और इसके बाद बजट पास हुआ था।


अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगा अधिक समय

अस्पताल की दूसरी मंजिल की छत, दीवारें और फर्श पर लगी टाइल अधिक खस्ता हो चुकी थी। इसके कारण छत पर लगा सीमेंट उखड़ने के कारण सरिये भी दिखाई दे रहे थे। शौचालय में भी पानी की पाइप लाइन वाले क्षेत्र में अधिक सीलन थी। इसको ठीक करने में विभाग को काफी समय लगा।

नए भवन की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में
नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार के करीब मरीज स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। जबकि सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल को ही 200 बेड का घोषित कर दिया था और नए डॉक्टर व स्टाफ की मंजूरी दी थी। भवन की स्थिति खराब होने के बाद सरकार ने नए भवन की मंजूरी भी दे दी। लेकिन अब नए भवन प्रक्रिया ठंडे बस्ते में। इसके कारण पुराने भवन में ही अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन





कोट्स
नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य फाइनल चरण में पहुंच चुका है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी आसानी होगी। अस्पताल में टाइलों , तोड़फोड़ , खिड़कियां और दरवाजे का काम पुरा हो चुका है। ग्राउंड फ्लोर पर काम चल रहा है। -डॉ. पवन कुमार, पीएमओ नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें