फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नववर्ष व गणतंत्र दिवस के लिए बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
कालांवाली।अभियान के तहत यात्रियों के सामान की जांच करते हुई रेलवे पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
कालांवाली। नववर्ष व गणतंत्र दिवस के लिए जहां पूरे देश भर में हाई अलर्ट है, वही पंजाब के साथ सटे कालांवाली में भी रेलवे पुलिस भी अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कालांवाली के रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस की ओर से स्टेशन पर हर यात्री की चैकिंग के साथ साथ उनके सामान की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कहीं पर भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई के लिए भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इन दोनों सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। हर यात्री के सामान की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध सामान दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील भी की है।
उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल व ढाबा, धर्मशाला में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दे । इसके अलावा कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए। इस अवसर पर सिपाही जितेंद्र, सिपाही राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिला सिपाही शरबती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें