फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 6 और 7 मई को

Fri, 02 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कृषि विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 6 और 7 मई को किया जाएगा। सीआरएम योजना वर्ष 2024-25 के तहत आने वाले कृषि यंत्रों का सत्यापन विभाग द्वारा दो श्रेणियों किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि 6 मई को कपास मंडी सिरसा में खंड नाथूसरी चौपटा और सिरसा के यंत्रों स्ट्रॉ बेलर और स्ट्रॉ रेक कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं, खंड डबवाली, ओढां और बड़ागुढ़ा के यंत्रों का सत्यापन ओढां अनाज मंडी में और ब्लॉक रानियां तथा ऐलनाबाद के यंत्रों का सत्यापन श्री जीवन नगर अनाज मंडी में किया जाएगा।



वहीं सात मई को सुपर सीडर कृषि यंत्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि सत्यापन के समय वे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। इनमें कृषि यंत्र का बिल, ई-वे बिल, ट्रैक्टर की वैध मूल आरसी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि यंत्र के मुख्य फ्रेम पर पेंट से किसान का नाम, योजना का नाम और गांव का नाम लिखा होना चाहिए तथा मशीन का सीरियल नंबर लेजर कटिंग के रूप में अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन के लिए किसानों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें