फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली के जिंदल अस्पताल में हुई लूट का दूसरा आरोपी काबू

Mon, 29 Jul 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया लूटपाट का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली के गोल बाजार चौकी पुलिस ने जिंदल अस्पताल के संचालक की मां व कंपाउंडर को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रविंद्र सिंह उर्फ रवि अबूबशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

इस मामले में डबवाली पुलिस ने 22 जुलाई को जिंदल अस्पताल के मालिक विक्की जिंदल की माता रेणू जिंदल की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया था। रेणू जिंदल ने बताया था कि वह सुबह करीब 9 बजे अस्पताल के ऊपर बने कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान उनके अस्पताल का कंपाउंडर अजय ऊपर आया और बर्फ मांगी। इसी दौरान चार युवक पीछे-पीछे आ गए और उनको पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी घर से 15 लाख रुपये व चार सोने के कड़े, एक सोने की चेन व एक अंगूठी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें