फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीएम सिंघानिया ने बार एसोसिएशन में समन्वय पर दिया जोर

Fri, 06 Nov 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया रानियां बार एसोसिएशन का दौरा, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन


फोटो - 16

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। ऐलनाबाद की एसडीएम अदिति सिंघानिया ने शुक्रवार को रानियां बार एसोसिएशन परिसर का दौरा किया। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाशवीर जलंधरा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा में आपसी समन्वय, न्यायिक व्यवस्थाओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया। एसडीएम अदिति सिंघानिया ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। वे नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में विशेष योगदान देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं देना है। इस लक्ष्य के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। प्रशासन जनहित के मामलों में अधिवक्ता समाज के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखने को तत्पर है।
विज्ञापन


बेहतर तालमेल से लाभ
बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाशवीर जलंधरा ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता समाज दोनों आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होता है। इससे प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा कार्यकुशलता भी बढ़ती है। इस अवसर पर तहसीलदार शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा, पूर्व प्रधान सेवा सिंह संधू, उपप्रधान विनोद निमीवाल, सचिव गुरबख्शीश सिंह मटियार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें