फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीएम बोले-15 जून से बीएलओ पहुंचेंगे आपके द्वार, 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा बनवाएं अपना वोट, 22 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरसा में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। एक जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट बनाए जाएंगे। इसके लिए बीएलओ घर-घर सत्यापन के दौरान फार्म-6 भी साथ रखेंगे, ताकि पात्र नागरिकों को मौके पर ही आवेदन उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,34,130 मतदाता हैं। इनमें से 1,39,193 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है जबकि शेष मतदाताओं का सत्यापन कार्य जारी है। अभियान के लिए 216 बीएलओ और 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। इस दौरान किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी और परिवार का कोई भी जिम्मेदार सदस्य अन्य सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करा सकेगा। संशोधित एन्यूमरेशन फॉर्म में क्यूआर कोड और मतदाता की वर्तमान फोटो शामिल करने का प्रावधान किया गया है। इससे पुराने फोटो या गलत विवरण वाले मतदाता अपना रिकॉर्ड अपडेट करा सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं और किसी भी सहायता के लिए बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें