फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को दिया जाए तलवारबाजी का प्रशिक्षण : सदानंद

Fri, 05 Jun 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स ​शिविर में मौजूद । संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव नवीन जयहिंद के मार्गदर्शन में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय ध्रुव पद शिविर में शुक्रवार को आध्यात्मिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अग्रणी विभूतियों ने शिरकत की।
हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड के जिला सचिव अमित मनहर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर पौधरोपण वह ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं, स्काउट को पौधों की महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम के संत सदानंद महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा रमेश कुमार उपस्थित हुए।
विज्ञापन

समारोह में पहुंचने पर स्काउट्स एंड गाइड्स के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया।
कृष्ण प्रणामी आश्रम के संत सदानंद महाराज ने बच्चों को जीवन में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और परोपकार के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग का मूल उद्देश्य ही समाज की निस्वार्थ सेवा करना है। श्री कृष्ण प्रणामी समाज के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स बच्चों में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन जैसे गुण विकसित करता है जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के प्रदेश सचिव नवीन जय हिंद ने सेना को मान-सम्मान देने के लिए जय हिंद शब्द बोलने व नशा जैसी बुराई को पूर्ण रूप से खत्म करने पर बल दिया।
विज्ञापन

जी डी गोयनका विद्यालय के चेयरमैन मुरारीलाल बंसल, उप प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल बंसल, प्रधानाचार्या डॉ राखी पुरी, शैक्षणिक सलाहकार किरण, जिला सचिव पानीपत विनोद वत्स, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त वीरेंद्र कुमार, कृष्ण सिवाच, सतपाल पारीक, जय सिंह, भानु प्रिया, विम्मी गोयल, बेअंत कौर, रवि शर्मा, दीपक नेहरा, सुरेश शर्मा सहित शिक्षक, गाइड कैप्टन, स्काउट मास्टर, प्रशिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें