सिरसा। गांव नानकपुर के पास वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गांव मुसाहिबवाला निवासी छिन्द्रपाल की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा छिन्द्रपाल गांव मंगाला स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम वह स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। नानकपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी दीपा रानी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद