फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तिरंगे से प्रेरित कला से सजेंगी स्कूलों की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, काॅलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी।

नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की गहरी भावना जगाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


तिरंगा मेले का भी होगा आयोजन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच तिरंगा महोत्सव के रूप में आयोजन किया जाएगा। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। तिरंगा मेले में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। गृह विभाग, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ‘तिरंगा बाइक रैली व तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें