फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेनेटरी पैड मशीन व पिंक बॉक्स स्थापित करना भूला स्कूल, स्टोर रूम में डंप

Thu, 04 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर में फिजिक्स लैब में सेनेटरी मशीन पड़ी हुई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महावारी के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने जिले के राजकीय स्कूलों में सेनेटरी पैड मशीन व पिंक बॉक्स लगाए गए थे, लेकिन हिसार रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरपुर में स्कूल प्रबंधन यह व्यवस्था करना भूल गया है। स्कूल में सेनेटरी मशीन स्टोर रूम में धूल फांक रही है। वहीं पिंक बॉक्स का किसी को अता पता ही नहीं है। इस संबंध में प्राचार्य का कहना है कि 15 दिन पहले ही मशीन आई है। कंपनी द्वारा जल्द ही इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
संवाददाता ने वीरवार को राजकीय स्कूल खैरपुर की पड़ताल की। सबसे पहले प्राचार्य कार्यालय से साथ लगते कमरे में बैठी ऑफिस का काम कर रही शिक्षिका से पूछा कि पिंक बॉक्स व सेनेटरी पैड्स मशीन कहां है, तो शिक्षिका को पता ही नहीं था कि मशीन स्कूल में लगी भी है या नहीं। कुछ समय बाद शिक्षक और स्कूल के सेवादार ने बताया कि पिंक बॉक्स को ठीक होने के लिए भेजा हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में पिंक बॉक्स लगाया ही नहीं गया है। ऐसे में अब छात्राओं के साथ अगर कोई घटना होती है, तो व्यवस्था नहीं है, जिससे वो अपनी शिकायत बता सकें। इसके अलावा स्कूल के शौचालयों में सेनेटरी पैड्स मशीनें इंस्टॉल ही नहीं की गई है। यह मशीन स्कूल के फिजिक्स रूम में पड़ी है। जब स्कूल में सेनेटरी पैडस मशीन के बारे में पूछा गया तो किसी को नहीं पता था कि मशीन स्कूल में है भी या नहीं। शिक्षकों ने डबल शिफ्ट में डयूटी बदलने का बहाना लगाकर बात को टालना चाहा। काफी देर बाद पता चला कि स्कूल की फिजिक्स लैब में सेनेटरी पैड मशीन धूल फांक रही है। इस मशीन का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नहीं मिलते सेनेटरी पैड
शहर की एकता नगर, संजय कॉलोनी, बीईओ कार्यालय स्थित, प्राइमरी स्कूल -5 व अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में कोरोना महामारी के बाद सेनेटरी पैड्स महिलाओं व युवतियों को नहीं दिए जा रहे हैं। जिला बाल एवं महिला विकास विभाग द्वारा एससी, बीसी व अन्य जरुरतमंद महिलाओं को हर महीने पैड्स के पैकेट दिए जाते थे।
विज्ञापन



स्कूल में पहले सेनेटरी पैड मशीन नहीं थी। अभी 15 दिन पहले ही स्कूल में मशीन आई है। जिसे कंपनी ने शौचालयों में इंस्टॉल करना है। जल्द ही कंपनी द्वारा मशीन को शौचालयों में इंस्टॉल कर दिया जाएगा। - सुभाष लाल पंवार, प्राचार्य, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर, सिरसा।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर में फिजिक्स लैब में सेनेटरी मशीन पड़ी हुई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें