फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संत बहादुर चंद वकील साहिब के 81वें जन्मदिवस पर सत्संग 8 दिसंबर को, चोला छोड़ने के बाद पहला आयोजन

Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। डेरा जगमालवाली के संत बहादुर चंद वकील साहिब के 81वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 8 दिसंबर को सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग की तैयारियों में डेरा अनुयायी जुटे हुए हैं। गांवों व शहर में जाकर और सोशल मीडिया के माध्यमों से लोगों को सत्संग में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं।



डेरा अनुयायियों ने बताया कि सत्संग गदराना रोड पर स्थित सुरतिया ट्रस्ट धर्मशाला में शाम 6 बजे शुरू होगा। इस दौरान अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसके अलावा 10 दिसंबर को महाजन धर्मशाला में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




संत बहादुर चंद वकील साहिब के चोला छोड़ने के बाद कालांवाली में पहली बार रूहानी सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग में करीब एक घंटे तक सिमरन किया जाएगा। इसके बाद संत बहादुर चंद वकील साहिब के प्रवचन एलसीडी के माध्यम से दिखाए व सुनाए जाएंगे। सत्संग के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली सहित दूर-दराज से साध संगत शिरकत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें