कालांवाली। गांव कालांवाली में संत शिरोमणि गुरु रविदास व बीआर आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंच रहे सहकारिता मंत्री बनवारी लाल को ओढां में सरपंचों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। ओढ़ां कैंचियां पर मंत्री बनवारी लाल ने गाड़ी रोककर सरपंचों की बात सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाएंगे और विधानसभा में भी आवाज उठाकर इस मुद्दे पर पक्ष रखेंगे।
गांव कालांवाली के बीआर आंबेडकर भवन के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां पहुंचने पर सहकारिता मंत्री बनवारी लाल का पूर्व विधायक बलकौर सिंह, हरपाल सिंह नंबरदार, गुरुराज सिंह नंबरदार, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह सरपंच व गुरु रविदास सभा अध्यक्ष अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश जोरासिया, कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह एवं रविदास सभा के सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास व बीआर आंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक विशेष या धर्म के नहीं होते। देश के संविधान के निर्माता को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश सरकार भी संतों के नाम पर अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों, सुनैना एवं अन्य प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मंत्री ने बीआर आंबेडकर भवन के लिए सभा को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने का एलान किया। इस मौके पर अध्यक्ष अश्विनी नूना, उपाध्यक्ष सुरेश जोरासिया, कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह परमजीत, उत्तम सिंह, लालचंद नरेश कुमार, नरेश, मिंटू बलवीर पवन कुमार, कृष्ण कुमार, जोतराम, टेकचंद, पंच चांद राम, पंच दर्शन सिंह, ब्लाक समिति मेंबर अमर कुमार उपस्थित रहे।